March 10, 2026

BJP प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय का बयान, कहा- वैट जल्द से जल्द कम करें, नहीं तो ईंट से ईंट बजा देंगे

0

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार हर एक ठीकरा भाजपा पर थोपने का प्रयास की है।

555-114

रायपुर। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि पिछले ढाई वर्षों के कार्यकाल में कांग्रेस की सरकार हर एक ठीकरा भाजपा पर थोपने का प्रयास की है। मोदी का जिक्र करते हुए कहा कि कोरोना काल के बाद पेट्रोल और डीजल के दामों में हुई बढ़ोतरी को 10 रुपये कम किया।

आज कांग्रेस की सरकार केके द्वारा जब केंद्र में कम करने के बाद भी प्रदेश में वैट कम नहीं कर रही है। इससे पहले लगातार वो केंद्र पर आरोप लगाती रही है।


भारत सरकार देश के लोगों के हित में कार्य कर रही है। गरीब कल्याण योजना के तहत देश की जनता को देने का कार्य किया। टैक्स भी ले रही है, वैट भी ले रही है और गरीब कल्याण योजना के तहत केंद्र सरकार के द्वारा दिये गए चावलों पर भी घपला इस प्रदेश के सरकार ने किया।

उन्होंने सवाल किया है कि क्या प्रदेश की जनता इसीलिए कांग्रेस को वोट दिया है। इसके साथ ही प्रदेश में बिजली का टैक्स बढ़ गया है, सीमेंट के दाम में भी वृद्धि हुई है। चेतावनी देते हुए कहा कि वैट जल्द जल्द कम करें नहीं तो ईंट से ईंट बजाने की बात कही है। 20 नवंबर तरीख को 12 से 1 बजे तक बीजेपी पूरे प्रदेश में चक्काजाम करने वाली है।


नरवा, गरवा, घुरवा, बारी योजन को फ्लॉप बताया और कहा कि कहीं कोई चारा नहीं और यह योजना ठप हो गया है। मवेशी लगातार मर रहे हैं।

नशे का शिकार लगातार प्रदेश के युवा हो रहे हैं। सरकार में बैठे हुए लोग और पुलिस की संलिप्तता में यह लगातार हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed