March 11, 2026

छत्तीसगढ़ में फिर बना कंटेनमेंट जोन, एक ही परिवार के 5 लोग कोरोना पॉजिटिव

0

छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे एक वार्ड को ही सील कर दिया है।

13e26b83-d76b-4142-8e69-40b4ee216c33

रायपुर।छत्तीसगढ़ में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद प्रशासन ने पूरे एक वार्ड को ही सील कर दिया है। मामला भाटापारा का है जहां के रविदास वार्ड को सील कर दिया गया है।

मिली जानकारी के साथ इस वार्ड में एक ही परिवार के 5 सदस्यों की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। वार्ड के प्रवेश पर बैरीकेड लगाए गए हैं। साथ ही इस इलाके में कोरोना की टेस्टिंग भी बढ़ा दी गई है। इसी के साथ ही कोरोना गाइडलाइन का पालन न करने और बिना मास्क के बाहर सड़कों पर घूमने वाले 26 लोगों पर 2500 रुपए की चालानी कार्रवाई भी की गई है।


बता दें कि एक बार फिर से प्रदेश में कोरोना के मरीजों की संख्या में बढ़त देखने को मिल रही है। भाटापारा शहर में पिछले एक सप्ताह के अंदर शहर में 7 कोरोना संक्रमित मरीज मिल गए हैं। SDM लवीना पांडेय ने बताया कि, कोरोना के बढ़ते आंकड़ों को देखते हुए कोविड गाइडलाइन का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। जो पालन नहीं कर रहा है उस पर सख्ती बरती जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed