April 27, 2026

छत्तीसगढ़ भाजपा की कार्यकारिणी बैठक शुरू, विष्णु देव साय बोले – हमने बढ़ते अपराध पर सवाल उठाया, मुख्यमंत्री ने डीजीपी को हटाकर स्वीकार कर लिया

0

छत्तीसगढ़ भाजपा की शनिवार को प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है।

WhatsApp-Image-2021-11-13-at-12.30.54-PM-780x470

रायपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा की शनिवार को प्रदेश कार्यालय ‘कुशाभाऊ ठाकरे परिसर’ में कार्यकारिणी की बैठक शुरू हो गई है। बैठक में राष्ट्रीय कार्यसमिति में शामिल नेता पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर, सांसद अरुण साव और पूर्व मंत्री लता उसेंडी का स्वागत किया गया। इसके साथ विभिन्न मोर्चों प्रकोष्ठ में छत्तीसगढ़ से शामिल नेताओं का भी मंच से अभिनंदन किया गया। मंच से दिवंगत भाजपा नेताओं को श्रद्धांजलि भी दी गई।

प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में कहा कि छत्तीसगढ़ में बढ़ते अपराध पर भाजपा सवाल उठाती रही। इस बात की पुष्टि NCRB की रिपोर्ट भी करती है । आज मुख्यमंत्री ने DGP को हटा कर इसे स्वीकार भी कर लिया। लेकिन जब तक सत्ता पक्ष का दृष्टिकोण नही बदलेगा तब तक कानून व्यवस्था नहीं सुधर सकती। प्रभारी डी. पुरंदेश्वरी ने कहा हमे गर्व है कि हम विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के सदस्य है। अनेक महानुभाव के बलिदान को नींव का पत्थर बना। आज की बुलंद इमारत खड़ी है, जिसका नेतृत्व एक विश्वसनीय वैश्विक नेता नरेंद्र मोदी जी कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *