April 27, 2026

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र

0

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने के साथ राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है

CM-Bhupesh-Baghel-Video-Confrenss

रायपुर।मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से केंद्रीय योजनाओं में केंद्रांश बढ़ाने के साथ राज्य के हित के लिए वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है. इसके अलावा धान से बायो एथेनॉल बनाने की शीघ्र अनुमति देने और पेट्रोल व डीजल पर सेस में कमी करने की मांग की है.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखे पत्र में राजस्व घाटा अनुदान के मापदंडों को वर्तमान परिस्थितियों के आधार पर सुधार करने की मांग की है. इसके साथ जीएसटी क्षतिपूर्ति अनुदान को जून 2022 के पश्चात भी आगामी 5 वर्षो के लिए और जारी रखे जाने की माँग की. वहीं कोल ब्लॉक आबंटन के निरस्तीकरण से छत्तीसगढ़ को देय 4140 करोड़ रुपए की मांग की है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *