June 18, 2026

भाजपा की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक शुरू

0

भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नई दिल्ली में प्रारंभ हाे गई है।

bjp-r

रायपुर। भाजपा (BJP) की राष्ट्रीय कार्यसमिति की बैठक नई दिल्ली में प्रारंभ हाे गई है। इस बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सहित राष्ट्रीय कार्य समिति के पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ परिसर से जुड़ गए हैं।


बैठक में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित भाजपा के प्रमुख पदाधिकारियों का महत्वपूर्ण उद्वबोधन होगा। बैठक (BJP) दोपहर 3 बजे तक चलेगी। इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह शामिल हो रहे हैं।

भाजपा (BJP) कार्यालय से प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक,प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय,राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, पूर्व मंत्री व विधायक अजय चंद्राकर,सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री लता उसेंडी सहित सभी राष्ट्रीय पदाधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *