April 26, 2026

ठगों के निशाने पर संसदीय सचिव, फ़र्ज़ी साइन कर साढ़े 4 लाख का लगाया चेक

0

छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ठगों के निशाने में आ गई है।

sansdiy-sachiv

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस विधायक और संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह ठगों के निशाने में आ गई है। शातिर ठगों ने उनके हस्ताक्षर वाले एक चेक से तक़रीबन साढ़े चार लाख रुपए उनके खाते से निकालने की कोशिश की।
हालाँकि बैंक की सावधानी से ये रकम ठगों के खातें तक नहीं पहुंच पाई है। इधर इस मामलें की जानकारी मिलने के बाद संसदीय सचिव ने अपराध दर्ज़ कराया है।

जानकारी के मुताबिक संसदीय सचिव रश्मि आशीष सिंह के नाम का एक चेक जिस पर फर्जी साइन था, पुणे स्थित एक बैंक से क्लीयरैंस के लिए बिलासपुर की ब्रांच में पहुंचा। इस चेक में साढ़े चार लाख रुपए पुणे की एक महिला रेहाना बेगम के नाम ज़ारी हुआ था। जो विड्राल प्रोसेस के लिए छत्तीसगढ़ के उस ब्रांच में पहुंचा जहाँ संसदीय सचिव का खाता है।

बैंक अफसरों एक मुताबिक 25 अक्टूबर को उनके नाम का चेक बैंक में क्लीयरैंस के लिए आया। इसमें बैंक मैनेजर ने जब सिग्नेचर मैच किया तो चेक का सिग्नेचर उनके खाते के सिग्नेचर से कुछ अलग था। जिसके बाद इसकी सुचना बैंक मैनेजर ने विधायक को दी तब जा कर इस मामलें का खुलासा हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *