March 12, 2026

कार सिखाने के बहाने 16 वर्षीय किशोरी से आरोपी ने किया दुष्कर्म, केस दर्ज

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों का खून ठेकेदार ने कर दिया। आरोपी ने परीचित की बेटी को कार सिखाने के बहाने सूनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म (RAPE) किया।

151635848598561-rape

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रिश्तों का खून ठेकेदार ने कर दिया। आरोपी ने परीचित की बेटी को कार सिखाने के बहाने सूनसान इलाके में ले गया और दुष्कर्म (RAPE) किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी ने किशोरी को घर छोड़ दिया और किसी को ना बताने की धमकी। किशोरी ने आरोपी की करतूत परिजनों को नहीं बताई, तो आरोपी ने फिर दो बार इसी तरह से दुष्कर्म किया। किशोरी ने अपनी सहेली को आपबीती बता रही थी, तो परिजनों ने सुन लिया। परिजनों ने किशोरी से पूछताछ की तो पूरे मामलें का खुलासा हुआ। परिजनों ने खमतराई पुलिस को आरोपी की शिकायत (RAPE) की है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम पुलिस द्वारा पारस चंद्राकर बताया जा रहा है।

5 साल से था परीचित

पारस का किशोरी के परिजनों से करीब 5 साल पुराने पारिवारिक संबंध हैं। आरोपी का उनके यहां आना-जाना लगा रहता था। नाबालिग का परिवार भी पारस पर भरोसा करता था। पारस आरंग से अपने रेत की ठेकेदारी के काम के सिलसिले में आया करता था। पारस कुछ महीने पहले अपने परिचितों के घर खमतराई अपनी कार से आया हुआ था। जब लौटने लगा तो 16 साल की लड़की ड्राइविंग सीट पर बैठकर खेलने लगी। पारस ने बातों-बातों में घर वालों से कह दिया कि वो लड़की को ड्राइविंग सिखा देगा। भरोसे में आकर घर वालों ने भी हामी भर दी। इसी मौके का फायदा पारस ने उठाया। वह उसे अपने साथ ड्राइविंग सिखाने के लिए लेकर गया और सुनसान जगह पर वारदात (RAPE) कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed