June 18, 2026

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की एक रिवाल्वर वाली तस्वीर पर बवाल

0

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की एक रिवाल्वर वाली तस्वीर पर बवाल मचा हुआ है।

gyn

रायपुर।भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की एक रिवाल्वर वाली तस्वीर पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेसियों ने इस तस्वीर पर भाजपा नेता की खिंचाई करने की कोशिश की। मामले ने जरा तूल पकड़ा तो अमित साहू ने भी अपने जवाब से कांग्रेसियों का मुंह बंद करने का प्रयास किया। एक तस्वीर से सोशल मीडिया पर कांग्रेसी ट्रोलर्स ने उन्हें गोडसे से जोड़ते हुए कुछ कमेंट भी किए तो किसी ने व्यंग्य किया।

मामला विजय दशमी पर RSS के पथ संचलन से जुड़ा है। कार्यक्रम के बाद अमित कुछ साथियों के साथ लाठी और रिवाल्वर के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखे थे। शस्त्र पूजा की परपंरा का जिक्र करते हुए उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर साझा की। इसी तस्वीर को लेकर कांग्रेसियों ने उन्हें ट्रोल किया। कुछ ने बंदूक के लाइसेंसी न होने की बात कहकर ट्विटर पर गृहमंत्री को टैग कर जांच तक की मांग कर डाली थी।

ट्विटर पर रिवाल्वर के साथ दूसरी तस्वीर शेयर कर भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष साहू ने लिखा- “रणभूमि में युद्ध हो, उससे पहले मनोभूमि में खेला जाता है।” शस्त्र पूजन, विजय दशमी। नोट- युथ कांग्रेसियों जिस प्रकार से हम असली है वैसे ही यह बंदूक भी असली है और लाइसेंसी भी है..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *