April 25, 2026

कांग्रेस ने की प्रेस कॉन्फ्रेंस, आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर मनाएगी हीरक महोत्सव, गांधी जंयती से होगी शुरुआत

0

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आज पार्टी के महामंत्री रवि घोष और चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस की।

IMG-20210929-WA0007

रायपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यालय में आज पार्टी के महामंत्री रवि घोष और चंद्रशेखर शुक्ला ने प्रेस कांफ्रेंस की। पत्रकारों को संबोधित करते हुए कांग्रेस महामंत्री चंद्रशेखर शुक्ला ने कहा कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कांग्रेस पार्टी हीरक महोत्सव मनाएगी।

गांधी जंयती से इसकी शुरुआत की जाएगी। इसके साथ ही साल भर इस महोत्सव के अतंर्गत कार्यक्रम होते रहेंगे। उन्होनें कहा कि कांग्रेस की वजह से देश को आजादी मिली है। आजादी की लड़ाई में कांग्रेस नेताओं ने कुर्बानी दी है। भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी आजादी के बारे में गलत जानकारी देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *