April 25, 2026

नक्सलियों ने कांकेर जिले में लगाए बैनर और पोस्टर … भारत बंद का समर्थन…

0

नक्सलियों ने सोमवार को भारत बंद का समर्थन किया है।

547AD7DC-1240-4E00-8CF6-D48BCFD9FAF7

कांकेर। नक्सलियों ने सोमवार को भारत बंद का समर्थन किया है। नक्सलियों ने समर्थन करने का ऐलान करते हुए आमाबेड़ा क्षेत्र में बैनर व पोस्टर लगाए गए हैं। ज्ञातव्य है कि दिल्ली में तीन किसान विरोधी बिल पारित होने के कारण 27 सितम्बर को किसानों ने भारत बंद का ऐलान किया है। इसी के तहत नक्सलियों ने भी किसानों के इस बन्द का समर्थन किया है।


साथ ही बड़ी मात्रा में बैनर आमाबेड़ा क्षेत्र में लगाए गए हैं। वहीं नक्सलियों ने बैनर के माध्यम से कहा कि यदि केंद्र सरकार इस कृषि विरोधी कानून को रद्द नहीं करती तो इस आंदोलन को जारी रखने की बात भी कही है। साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर भी निशाना साधा है व जनता पर गोली बरसाने वाला नरेंद्र मोदी गद्दी छोड़ने की बात बैनर में लिखी गई है। आमाबेड़ा बाजार के लारियों में और मार्गो में भी बैनर लगाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *