April 26, 2026

विसर्जन के दौरान भगवान गणपति की प्रतिमाओं के अपमानित तरीके से फेंके जाने पर जोन कमिश्नर नेतराम चंद्राकर निलंबित

0

रायपुर। नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने जोन क्रमांक 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को गणपति विसर्जन के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

raipur-ganesh-e1632389200740

रायपुर। नगर निगम के महापौर एजाज ढेबर ने जोन क्रमांक 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को गणपति विसर्जन के दौरान बरती गई लापरवाही के चलते तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया।

आपको बता दे की पिछले दिनों लगातार सोशल मीडिया में वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जिसमें भगवान गणेश की प्रतिमाओं को अपमानित तरीके से और नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा निगम के वाहनों से सीधे तालाब में फेंका जा रहा था। जिस पर महापौर ने संज्ञान लेते हुए तत्काल प्रभाव से 3 कर्मचारियों को निलंबित किया था। साथ ही एक जांच समिति भी गठित की गई थी, जिसमें 3 तीन अधिकारियों को नियुक्त किया गया था। जिसमें लोकेश्वर साह अपर आयुक्त, बी आर अग्रवाल और विजय पांडे को नियुक्त किया गया था।


वही आज जांच कमेटी का फैसला आया, जिसमे पाया गया कि विसर्जन कुंड में जोन कमिश्नर की ड्यूटी थी पर वो विसर्जन स्थल पर मौजूद ही नहीं थे। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर आज तत्काल आदेश जारी करते हुए जोन 1 के कमिश्नर नेतराम चंद्राकर को जोन कमिश्नर के पद से मुक्त कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *