March 12, 2026

उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की गयी

0

रायपुर में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार ,सुगम यातायात व्यवस्था बनाने और उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई की

sha-800x445

रायपुर।रायपुर में पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के आदेशानुसार ,सुगम यातायात व्यवस्था बनाने और उल्लंघन कर्ता वाहन चालकों पर सख्त कार्रवाई करने के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर शहर तारकेश्वर पटेल के निर्देशानुसार यातायात पुलिस रायपुर और थाना बल द्वारा संयुक्त रुप से विशेष अभियान कार्रवाई के तहत विगत 3 दिनों से वीआईपी रोड में नशे की हालत में वाहन चलाने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध रात्रि 12 से 2 तक चेकिंग अभियान चलाया गया. जिसमें 25 से अधिक की संख्या में वाहन चालक नशे के हालत में वाहन चलाते पाए जाने पर उनका वाहन जप्त कर प्रकरण न्यायालय भेजा गया. मंगलवार को 11 वाहन चालक न्यायालय में प्रस्तुत हुए.

जिन पर 10000-10000 रुपए का जुर्माना लगाते हुए न्यायालय द्वारा प्रकरण का निराकरण किया गया. कुल एक लाख दस हजार रुपए 110000 फाइन काटा गया. अभी भी बहुत से शराबी वाहन चालकों का वाहन यातायात थानों में जब्त रखा हुआ है. जिनका प्रकरण न्यायालय पेश किए जाने की कार्रवाई की जा रही है. इसके साथ ही शराबी वाहन चालकों का लाइसेंस निलंबन की कार्रवाई भी यातायात पुलिस करने जा रही है. इसके लिए प्रतिवेदन तैयार कर क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय को भेजने की कार्रवाई की जा रही है. पुलिस ने राजधानी रायपुर में चलने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहन चालकों से अपील है कि वे यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाएं. नशे की हालत में वाहन कदापि ना चलाएं।

यातायात संकेतों का पालन करें. निर्धारित गति सीमा में ही वाहन चलाएं. रॉन्ग साइड ना चले. बिना हेलमेट दो पहिया वाहन ना चलाएं. कार चलाते समय सीट बेल्ट अनिवार्य रूप से बांधे. किसी भी प्रकार के नशीले पदार्थों का सेवन कर वाहन कदापि ना चलाएं अन्यथा रायपुर पुलिस द्वारा दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी, जिसका जिम्मेदार वाहनचालक होंगे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed