April 26, 2026

ITBP का जवान एक ठग गिरोह के चंगुल में फंस गया

0

जिस जवान के साथ ये हुआ वो रायपुर के ITBP खरोरा स्थित बटालियन में पदस्थ था|

thagi-2

रायपुर।जिस जवान के साथ ये हुआ वो रायपुर के ITBP खरोरा स्थित बटालियन में पदस्थ था| ITBP का जवान एक ठग गिरोह के चंगुल में फंस गया। चंद मिनट में जवान ने अपने खाते से तकरीबन 74 हजार रुपए गंवा दिए। अब मामला पुलिस के पास पहुंचा है। इस साइबर ठगी के मामले में पुलिस साइबर सेल की मदद लेकर ठगों को पकड़ने की तैयारी कर रही है। मामले की शिकायत खरोरा थाने में की गई है।


जवान सुनील कुमार के साथ ये ठगी की वारदात हुई है। मूलत: हरियाणा के निवासी सुनील ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को ठग ने उसे कॉल किया था। ठग का नंबर था 7015383053। उसने खुद को बैंक का कर्मचारी बताया। कहा कि खाते में कुछ अपडेट न होने की वजह से कभी भी खाता ब्लॉक कर दिया जाएगा। जवान ने उपाय पूछा तो ठग ने दूसरी तरफ से कहा कि वो खाते में कुछ रुपए जमा करवा देगा इससे अकाउंट ब्लॉक नहीं होगा। ठग ने जवान के खाते में 1 रुपए ट्रांसफर किए। जवान को सब ठीक ही लग रहा था।

इसके बाद ठग ने फिर 9518169648 नंबर से WHATTAPP पर एक QR कोड भेजा था। इस कोड लिंक को टच करने पर जवान के खाते से रुपए कट गए। पैसे तीन बार अलग-अलग ट्रांजेक्शन से कटे, पहली बार में 24999, दूसरी बार में 25000 और तीसरी बार में 24999 रुपए काट लिए गए। अब जवान ने पुलिस को इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *