April 26, 2026

Balod: चैन की नीद सो रहे थे ठग, तभी बालोदा पुलिस ने दी दबिश….फिर जो हुआ…पढ़िए पूरी खबर

0

पैसे दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

555-180

बालोद। (Balod) पैसे दोगुना करने का लालच देकर करोड़ों की ठगी करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनो संगे भाई विकास और विनय भारती बीएन गोल्ड एलाइड और बीएनजी ग्लोबल नामक चिटफंड कंपनी संचालित करती थी। इनकी कंपनी 4 हजार से अधिक लोगों को अधिक ब्याज और दोगुनी रकम देने का लालच देकर 4 हजार से अधिक को चूना लगाया। और 5.37 करोड़ से अधिक की राशि गबन की. जिन्हें पुलिस ने चंडीगढ़ से पकड़ लिया है। जो कि 4 साल से फरार है।

जानकारी के मुताबिक दोनो भाईयों के खिलाफ छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों के अलावा देश के कई राज्यों में इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज है। पुलिस मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों तक चडीगढ़ पहुंची। 8 सितंबर की सुबह जब पुलिस ने चंडीगढ़ में दबिश दी, तो दोनो भाई चैन की नीद सो रहे थे. इसी दौरान उन्हें पकड़कर पुलिस बालोद वापस लेकर लौटी. अब पुलिस आगे की जांच में जुटी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed