March 12, 2026

CG NEWS : शिव डहरिया की अध्यक्षता में स्वास्थ्य मंत्री ने की सरपंचो से मुलाकात

0

नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आज सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की।

िुपप-1068x712

रायपुर : नगरीय प्रशासन एवं विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया के नेतृत्व में आज सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री टी.एस. सिंहदेव से उनके निवास कार्यालय में मुलाकात की। सरपंच संघ के प्रतिनिधियों ने विकास कार्यों के लिए राशि उपलब्ध कराने और सरपंचों से जुड़ी समस्याओं के निराकरण की मांग करते हुए मांग पत्र भी सौंपा।

पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री सिंहदेव ने उनकी समस्या का उचित निराकरण की बात कही है। सरपंच संघ के पदाधिकारियों ने सरपंचों के मानदेय में वृद्धि, सरपंचों के प्रशिक्षण, अविश्वास प्रस्ताव में धारा 40 का गलत इस्तेमाल, पंचायतों में किए जाने वाले कार्यों का समय पर भुगतान, 15 वे वित्त की राशि की मांग सहित अन्य समस्याओं के संबंध में भी अपनी बात रखी। मंत्रीद्वय ने सभी मांगों पर उचित निराकरण की बात कही है। इस अवसर पर राज्य कृषक कल्याण परिषद के अध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा, सरपंच संघ के अध्यक्ष गोपाल धीवर, नवारायपुर क्षेत्र के सरपंच संघ के अध्यक्ष सुजीत कुमार घिदौड़े, पवन चंद्राकर, हेमचंद चंद्राकर सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed