निर्माणाधीन रोड किनारे पण्डरीपानी जंगल से 5 किलो आईईडी को किया बरामद, पुलिस फोर्स को नुकसान पहचाने लगा रखे थे आईईडी, पुलिस बल बीडीएस और आईटीबीपी की सयुंक्त कार्यवाही

संवाददाता – कामिनी साहू
राजनांदगांव – जिला पुलिस द्धारा चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत फोर्स सर्चिंग के दौरान उस समय एक बडी सफलता मिली । जब 27 सितंबर को जिले के नक्सल प्रभावित क्षेत्र बकरकट्टा थाना क्षेत्र ग्राम समुन्दपानी ,कल्लेपानी ,निजामडीह पण्डरीपानी की ओर जिला पुलिस बल,बीडीएस और आईटीबीपी की सयुक्त टीम सर्चिंग के लिए निकली थी वही सर्चिंग पार्टी को समुन्दपानी से बैगासाल्हेवारा तक चल रहे रोड निर्माण का निरक्षणा करते आगे बड रही थी तभी ग्राम पण्डरीपानी के जंगल के पास इलेक्ट्रॉनिक वायर दिखाई दिया जिस पर फोर्स ने बडी सुरक्षा एंव सावधानी पूर्वक खोदा.गया जिसमे 05 किलो.का आईईडी बरामद किया । उक्त आईईडी को नक्सलियों द्धारा पुलिस सर्चिंग पार्टी को नुकसान पहुचाने की नियत से लगाया गया था लेकिन सुरक्षा बलो.के सुझबूझ एव सतर्कता के चलते नक्सलियों के मंसूबो को विफल करने मे पुलिस बल ने सफलता हासिल किया वही उपरोक्त आईईडी को सुरक्षागत को ध्यान मे रखते नष्ट किया है।

