March 8, 2026

BREAKING : NSUI की मांग पर मुहर, रविवि में ऑनलाइन मोड में होंगी परीक्षाएं

0

आखिरकार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षाओं को ऑनलाइन करने की घोषणा कर दी गई है.

RSU

रायपुर : आखिरकार पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में परीक्षाओं को ऑनलाइन करने की घोषणा कर दी गई है. एनएसयूआई के साथ विश्वविद्यालय के छात्र पिछले दो हफ्ते से कोरोना काल में ऑनलाइन एग्जाम कराने की मांग कर रहे थे. विश्वविद्यालय समिति ने छात्रों की मांग मान ली है. अब निर्धारित तिथियों में ऑनलाइन माध्यम से परीक्षाएं आयोजित किए जाएंगे.

गुरूवार को दोपहर 3 बजे पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में सभी संकाय अध्यक्षों की बैठक हुई.

इस बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी परीक्षाएं ब्लेंडेड मोड में संपन्न होगी. दोपहर 12 बजे तक प्रश्न पत्र परिक्षार्थियों तक प्रेषित किए जाएंगे. परीक्षार्थियों को जवाबों के साथ अपनी उत्तर पुस्तिका उसी दिन या उसके दूसरे दिन दोपहर 12 बजे से पहले परीक्षा केंद्रों में जमा करना होगा.

जमा किए गए, लिखित उत्तर पुस्तिका को विश्वविद्यालय परीक्षा केंद्र से इकट्ठा कर जांच के लिए दूसरी जगह प्रेषित करेगी. परीक्षा केंद्र से परीक्षार्थियों के लिए निर्धारित संख्या में उत्तर पुस्तिका का वितरण किया जाएगा. उत्तर पुस्तिका के मुखपृष्ठ का फॉर्मेट वेबसाइट पर भी प्रसारित होगा. प्रायोगिक परीक्षा सैद्धांतिक परीक्षा के बाद होगा. विगत परीक्षा के लिए जारी किए गए दिशा निर्देश में आंशिक संशोधन कर, उसे पुनः जारी किया जा रहा है. मार्किंग सिस्टम पूर्व परीक्षा के अनुसार होगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed