March 8, 2026

इन मांगों को लेकर आदिवासियों ने की आर्थिक नाकेबंदी, रेलवे ट्रैक पर आंदोलन जारी

0

छत्तीसगढ़ के बालोद में आदिवासी समाज ने आज (30 अगस्त) डौंडी ब्लॉक के मानपुर चौक के पास रेलवे ट्रेक पर अपने मांगो को लेकर नाकेबंदी की है।

ेुि्पुबर

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद में आदिवासी समाज ने आज (30 अगस्त) डौंडी ब्लॉक के मानपुर चौक के पास रेलवे ट्रेक पर अपने मांगो को लेकर नाकेबंदी की है। बताया जा रहा है कि आदिवासी समाज ने प्रदेश स्तरीय आर्थिक नाकेबंदी की शुरुआत की। रेलवे ट्रेक पर आदिवासियों के जमा होने की वजह से मालगाड़ियों की आवाजाही प्रभावित हुई है।

पूर्व विधायक जनक लाल ठाकुर के साथ दल्लीराजहरा रेलवे पटरी पर 10 हजार से अधिक आदिवासी मालगाड़ी को रोकने बैठे हुए हैं। कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो इसके लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल मौजूद है। समाज ने आंदोलन के दौरान यात्री वाहन और आवश्यक सेवाएं चालू रहने की बात कही है। बता दें कि आदिवासी समाज आदिवासी जिलों में पेसा कानून लागू करने, सिलगेर में मारे गए लोगों को 50 लाख रुपए का मुआवजा देने के अलावा अपनी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदेश की आर्थिक नाकेबंदी कर रहे हैं, जिसमें रेलवे ट्रेक के अलावा सड़कों पर धरना दे रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed