April 24, 2026

राजधानी में डेंगू से एक और मौत

0

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू (DENGU) का कहर जारी है।

dengu

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में डेंगू (DENGU) का कहर जारी है। पिछले दिनों समता कॉलोनी निवासी एक 43 वर्षीय महिला की डेंगू से मौत हो गई। उनका इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा था। मृतिका का नाम डिम्पल अग्रवाल बताया जा रहा है। रायपुर में पिछले 20 दिनों के अंदर अब तक तीन मरीजों की मौत हो चुकी है।

समता कॉलोनी निवासी डिम्पल अग्रवाल (DENGU) को परिजनों ने बुखार आने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती कराया था। 19 अगस्त को जांच में डेंगू की पुष्टि हुई। उसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका प्लेटलेट्स गिर रहा था। बाद में शरीर के कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया। हालांकि उनकी मौत की असल तारीख का पता नहीं चल पाया है। रायपुर जिले में अभी तक तीन मरीजों की डेंगू से मौत हो चुकी है। 19 दिन पहले अभनपुर के एक युवक और रायपुर की एक 13 वर्षीय लड़की की डेंगू (DENGU) से मौत हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *