April 26, 2026

बड़ी खबर : बोर्ड के छात्रों के लिए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने जारी किया अहम निर्देश…

0

बोर्ड ने स्कूल से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए है. इसके लिए प्रदेश के सभी स्कूल को दिशा निर्देश जारी कर दिया है.

raipur-6

बोर्ड ने स्कूल से 15 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन मंगाए है. इसके लिए प्रदेश के सभी स्कूल को दिशा निर्देश जारी कर दिया है. निर्देश के मुताबिक,10वीं-12वीं के छात्रों को परीक्षा फॉर्म शुल्क दो सौ रुपए, अंकसूची शुल्क 70 रुपए, प्रायोगिक, नामांकन और पर्यावरण प्रायोगिक शुल्क 60 रुपए देने होंगे. वहीं अतिरिक्त शुल्क 80 रुपए तय की गई है. वहीं गेप वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा.

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि हर साल स्कूल खुलते ही बोर्ड परीक्षा के लिए नामांकन कराया जाता है. इसके साथ ही परीक्षा शुल्क नामांकन शुल्क स्कूल के माध्यम से लिया जाता है. साथ ही नामांकन सूची स्कूल जमा करते हैं. इसके लिए दिशा निर्देश जारी किया गया है. कक्षा 10वीं एवं 12वीं के नियमित विद्यार्थियों का परीक्षा फ़ार्म भरना आरंभ हो गया है. फॉर्म 15 सितंबर तक ऑनलाइन भरे जा सकते हैं. इसके लिए शुल्क निर्धारित है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *