April 25, 2026

TS सिंहदेव ब्रेकिंग: विधायक बृहस्पत सिंह पर गाज गिरना तय….सिंहदेव मामले में विधायक को कारण बताओ नोटिस जारी…AICC के निर्देश पर जारी किया गया नोटिस

0

छत्तीसगढ़ कांग्रेस से बड़ी खबर निकालकर सामने आ रही है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह प्रकरण मामले में प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए विधायक बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

images-7

रायपुर।छत्तीसगढ़ कांग्रेस से बड़ी खबर निकालकर सामने आ रही है, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव व रामानुजगंज के विधायक बृहस्पत सिंह प्रकरण मामले में प्रदेश कांग्रेस ने बड़ी कार्यवाई करते हुए विधायक बृहस्पत सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

यह कार्रवाई एआईसीसी के निर्देश पर हुआ है। नोटिस जारी करते हुए प्रदेश प्रभारी पी एल पुनिया ने कहा कि बृहस्पत सिंह कारण बताओ नोटिस का जवाब दें। यदि जवाब संतुष्टि पूर्ण नहीं होता है तो उन पर अनुशासनहीनता की कार्रवाई निश्चित है।

वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चुनिंदा मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। यह बैठक मुख्यमंत्री निवास में चल रही है। इसमें टीएस सिंहदेव शामिल नहीं हैं। वह अपने सिविल लाइंस स्थित बंगले में मौजूद हैं। बरसात के बावजूद वहां उनके समर्थक लगातार पहुंच रहे हैं। विधानसभा से लौटने के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पार्टी नेतृत्व को घटनाक्रम की जानकारी दी है। वहां से इस विवाद को जल्द से जल्द सुलझाने को कहा गया।

उसके बाद मुख्यमंत्री ने अपने रणनीतिकारों से चर्चा के बाद मंत्रियों की आपात बैठक बुलाई है। इसमें गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, कृषि एवं जल संसाधन मंत्री रविंद्र चौबे, राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल, आबकारी मंत्री कवासी लखमा, आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, समाज कल्याण मंत्री अनिला भेंडिया आदि शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *