March 7, 2026

VIDEO: जवानों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, एक नक्सली ढेंर, हथियार समेत अन्य सामग्री बरामद

0
bastar

संवाददाता : विजय पचौरी

छत्तीसगढ़ |जगदलपुर जिले के दरभा थाना क्षेत्र के एलेंगनार के जंगलों में बीती रात सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है। पुलिस को सटीक सूचना मिलने के बाद सुरक्षाबल के जवानों की एक टीम को मौके पर के लिए रवाना किया गया था। मौके पर पहुंचने के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी करना शुरू किया। इसी दौरान नक्सलियों को नजर जवानों पर पड़ गई। जिसके बाद नक्सलियों ने जवानों पर गोलियां बरसाना शुरू कर दिया।

देखें वीडियो:

हमला होते देख जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ के दौरान जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया। जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों का फायदा उठाकर वहां से फरार हो गए। मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल के आसपास सर्च ऑपरेशन चलाया। जिसमें जवानों ने मौके पर से एक पुरुष नक्सली का शव बरामद किया है। साथ ही जवानों ने एक 303 रायफल भी बरामद किया है। वही मारे गए नक्सली की पहचान की जा चुकी है। जिस पर तीन लाख का इनामी था उसका नाम जोगा बताया जा रहा है। आप को बता दे बस्तर पुलिस को 12 दिन के अंदर यह दूसरी कामयाबी हासिल हुई है।जवानों और नक्सलियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़, एक नक्सली ढेंर हथियार अन्य सामग्री बरामद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed