March 7, 2026

देश में कोरोना के 53,256 नए मामले सामने आए, 88 दिनों बाद सबसे कम, 1422 लोगों की हुई मौत

0
देश में कोरोना के 53,256 नए मामले सामने आए, 88 दिनों बाद सबसे कम, 1422 लोगों की हुई मौत

नई दिल्ली| देश में रविवार को कोरोना के 53,256 मामले सामने आए. इस दौरान 78,190 लोग ठीक भी हुए और 1422 संक्रमितों की मौत हुई. जिसके बाद कुल संक्रमितों की संख्या 2,99,35,221 हो गई है. वहीं कुल 2,88,44,199 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं. नए मरीजों का आंकड़ा बीते 88 दिन में सबसे कम है. इससे पहले 23 मार्च को 47,239 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.

जानकारी के मुताबिक, इससे पहले 3 अप्रैल को देश में 6 लाख 87 हजार 434 एक्टिव केस थे.स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के मुताबिक देश में अब तक 27 करोड़ 62 लाख लोगों को कोविड के टीके लगाये जा चुके हैं. जिसमें 30,39,996 खुराक रविवार को ही लगाई गई हैं. वैक्सीनेशन की रफ्तार धीरे-धीरे बढ़ रही है.भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (ICMR) के अनुसार देश में अब तक कुल 39,24,07,782 लोगों की टेस्टिंग हुई है. इसमें से रविवार को 13,88,699 लोगों की जांच हुई.

10 राज्यों में लॉकडाउन जैसी पाबंदियां

देश के 10 राज्यों में पूर्ण लॉकडाउन जैसी पाबंदियां हैं. इनमें पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, छत्तीसगढ़, ओडिशा, कर्नाटक, तमिलनाडु, मिजोरम, गोवा और पुडुचेरी शामिल हैं. यहां पिछले लॉकडाउन जैसे ही कड़े प्रतिबंध लगाए गए हैं.देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में आंशिक लॉकडाउन है. यानी यहां पाबंदियां तो हैं, लेकिन छूट भी है. इनमें केरल, बिहार, दिल्ली, महाराष्ट्र, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, हरियाणा, पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, मेघालय, नगालैंड, असम, मणिपुर, त्रिपुरा, आंध्र प्रदेश और गुजरात शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed