April 26, 2026

बड़ी खबर: अवैध नशीली पदार्थों के विरुद्ध पुलिस की बड़ी कार्रवाई, राजधानी में 30 किलो गांजा के साथ आरोपी गिरफ्तार

0
ganja

रायपुर| राजधानीरायपुर में कोरोना काल में भी अपराध नही थम रहा| वहीँ नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने की दिशा में पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए आज 30 किलो गांजा के साथ आरोपी को धर दबोचा हैं|  

जानिए पूरा मामला:

पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों की पतासाजी कर कार्यवाही करने एवं इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है।

इसी कड़ी में आज पुलिस अधीक्षक अक्षय कुमार (भा.पु.से.) को सूचना प्राप्त हुई कि थाना उरला क्षेत्रांतर्गत नऊआ तालाब पास स्थित झोपड़ी में एक व्यक्ति गांजा रखा है। जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक उरला ये अक्षय कुमार (भा.पु.से.) एवं थाना उरला पुलिस की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर झोपड़ी में रेड कार्यवाही की गई। रेड कार्यवाही के दौरान झोपड़ी के अंदर एक व्यक्ति उपस्थित था जिसने पूछताछ में अपना नाम विकास साव होना बताया।

टीम के सदस्यों द्वारा झोपड़ी की तलाशी लेने पर गांजा रखा होना पाया गया, जिसे बोरे में छिपाकर रखा गया था। जिस पर आरोपी विकास साव के कब्जे से कुल 30 किलो ग्राम गांजा कीमती लगभग 2,00,000/- रूपये जप्त किया जाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया तथा आरोपी के विरूद्ध थाना उरला में अपराध क्रमांक 191/21 धारा 20(बी)(II)(सी) नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।

आरोपी इतनी बड़ी खेप में गांजा कहां से लाया है के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रहीं है। नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी – विकास साव पिता दिलीप साव उम्र 23 साल निवासी बंगाली होटल के पास हीरापुर थाना कबीर नगर रायपुर।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *