March 7, 2026

जब पूरी दुनिया के सामने विराट से बोली यह अंग्रेज, मुझसे शादी करोगे?

0
viral and whyat

 नई दिल्ली| विराट कोहली न सिर्फ भारत बल्कि दुनिया के सबसे हैंडसम युवाओं में भी शुमार हैं यही कारण है कि उनके चाहने वाले भी दुनिया में तमाम जगह पर हैं… पर क्या आपको पता है कि अनुष्का से शादी से पहले एक बार एक अंग्रेज युवती ने विराट कोहली को पूरी दुनिया के सामने प्रपोज कर दिया था और कहा था मुझसे शादी करोगे……कौन थी यह युवती और क्या था विराट का जवाब… आईए आपको आज यह सब बताते हैं। कोहली की लिस्ट में यूं तो कई उपलब्धियां हैं. सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग भी काफी ज्यादा है. कोहली इंस्टाग्राम पर 100 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स वाले दुनिया के इकलौते क्रिकेटर हैं. कोहली की लोकप्रियता सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है.

विदेशों में भी उनके खूब फैंस हैं। विराट ने थोड़े वक्त में ही क्रिकेट की दुनिया में बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है. विराट ने क्रिकेट के तीनों प्रारुपों में अपनी एक छाप छोड़ी है. आज उनको दुनिया का सबसे बेहतरीन बल्लेबाज कहा जाता है. क्रिकेट फैंस तो कोहली के प्रशंसक हैं ही, लेकिन लड़कियों और महिला क्रिकेटरों के बीच भी विराट की लोकप्रियता कुछ कम नहीं है। इंग्लैंड की स्टार बल्लेबाज डेनियल व्याट अपने एक ट्वीट को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा में रही थीं।

डेनियल व्याट इंग्लैंड की वही खिलाड़ी हैं, जिन्होंने ट्विटर पर खुलेआम कोहली को शादी के लिए प्रपोज कर दिया था. डेनियल व्याट इंग्लैंड क्रिकेट टीम की दिग्गज खिलाड़ियों में से एक हैं। व्याट ने ट्वीट कर विराट के सामने शादी का प्रस्ताव रखा था. हालांकि विराट की ओर से इस प्रस्ताव पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई थी। विराट कोहली ने साल 2017 में बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से शादी की थी. विराट और अनुष्का ने लंबे रिलेशन के बाद शादी करने का फैसला किया था. इसी साल की शुरुआत में इस कपल ने एक बेटी को भी जन्म दिया था, जिसका नाम वामिका है. फैंस अभी भी वामिका की एक झलक पाने के लिए बेताब हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed