March 8, 2026

Breaking: राजधानी में बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म, नशीली दवाई खिलाकर वारदात को दिया अंजाम

0
rep

रायपुर। राजधानी से शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। बॉयफ्रेंड समेत 4 आरोपियों ने नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है। पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुरानी बस्ती पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार बॉयफ्रेंड ने नाबालिग लड़की को झांसे में लेकर सूनसान जगह में बुलाया।

यहां अपने दोस्तों के साथ नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि बॉयफ्रेंड ने लड़की को नशीला पदार्थ खिलाया था। खाने के बाद लड़की बेहोश हो गई। इसके बाद चारों आरोपियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया। होश में आने के बाद पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। पुरानी बस्ती थाना में केस दर्ज कराया। पीड़िता का इलाज चल रहा है। मामले में अभी स्पष्ट जानकारी नहीं मिली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed