April 26, 2026

रायपुर एम्स में सोमवार से शुरू होगा नियमित OPD सेवा, ऑनलाइन होगा रजिस्ट्रेशन

0
download (2)

रायपुर। एम्स में बंद ओपीडी सेवा सात जून सोमवार के दिन से शुरू हो रही है। इसमें रोगियों ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराना अनिवार्य होगा। प्रतिदिन सुबह नौ से दोपहर 1:30 बजे ओपीडी की सेवाएं होंगी। एम्स के डायरेक्टर डॉक्टर नितिन एम नागरकर ने बताया कि पहले चरण में रोगियों की सीमित संख्या को ओपीडी सेवाएं प्रदान की जाएंगी। इसमें ब्राड स्पेशियल्टी में रोगियों की अधिकतम संख्या 50 होगी, जिसमें 30 नियमित और 20 नए रोगी शामिल होंगे।


इसी प्रकार सुपर स्पेशियल्टी में रोगियों की अधिकतम संख्या 20 होगी जिसमें 10 नियमित और 10 नए रोगी शामिल होंगे। ओपीडी के लिए आने वाले रोगियों को https://ors.gov.in/index.html के माध्यम से ऑनलाइन पंजीयन करना होता है। इसका लिंक एम्स की वेबसाइट पर भी उपलब्ध है। प्रत्येक रोगी के साथ सिर्फ एक परिजन को आने की अनुमति होगी। सभी को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना होगा और मास्क लगाना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *