April 26, 2026

बड़ी खबर: स्कॉर्पियो और ट्रक की हुई जोरदार भिड़ंत, डिप्टी कलेक्टर सहित 3 लोग घायल

0
breaking news

केशकाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 बटराली गांव के स्कॉर्पियो और ट्रक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में स्कॉर्पियो सवार डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा घायल हुए हैं। घायलों को रायपुर रेफर किया गया है।जानकारी के अनुसार दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर मुकेश कुमार गोंडा स्कॉर्पियो से बिलासपुर जा रहे थे। देर रात बटराली गांव के पास स्कॉर्पियो ट्रक से जा भिड़ी।

जोरदार भिंड़त में स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग फंस गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने मामले की सूचना पुलिस को दी।जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद स्कॉर्पियो में फंसे सभी लोगों को बाहर निकाला। हादसे में घायल डिप्टी कलेक्टर को गंभीर चोटें आई है। सभी को उपचार के लिए रायपुर रेफर किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *