April 25, 2026

Breaking : DRG जवान और नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, 2 नक्सली ढेर, सर्च ओपरेशन जारी

0
kondaganw

कोंडागांव| छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच आज दोपहर मुठभेड़ हो गई। बता दें की इस मुठभेड़ में जवानों ने दो नक्सलियों को मार गिराया है। उनके शव भी बरामद कर लिए गए हैं।

मौके से कुछ हथियार भी मिले हैं। मुठभेड़ की पुष्टि कोंडागांव SP सिद्धार्थ तिवारी ने की है। जानकारी के मुताबिक, केशकाल ब्लाक में DRG के जवान गश्त पर निकले थे। इसी दौरान अंदरूनी गांव कुएंमारी के जंगलों में घात लगाए नक्सलियों ने हमला कर दिया। इस पर जवानों की ओर से भी फायरिंग की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *