March 7, 2026

DRDO की दवा 2DG की कीमत तय, मात्र इतने रुपए में मेलेगी प्रति पाउच

0
drdo

नई दिल्ली| डॉ रेड्डीज ने DRDO की 2DG एंटी-कोविड 19 दवा की कीमत 990 रुपए प्रति पाउच तय की है. हालांकि फार्मा कंपनी, सरकारी अस्पतालों, केंद्र और राज्य सरकारों को दवा रियायती कीमत पर मुहैया कराई जाएगी. निर्माता ने गुरुवार को एंटी कोविड दवा 2-डीजी का दूसरा बैच जारी किया. डीआरडीओ के अधिकारियों ने 26 मई को कहा था कि 2डीजी दवा के 10,000 पाउच का दूसरा बैच 27 मई को डॉ रेड्डीज लैब द्वारा जारी करेगी.

अधिकारियों ने ANI से बात करते हुए कहा कि दवा अब व्यावसायिक रूप से उपलब्ध होगी. इस महीने की शुरुआत में ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया ने कोविड रोगियों में इस दवा के इमरजेंसी इस्तेमाल की मंजूरी दी थी. दवा की मंजूरी ऐसे वक्त में दी गई थी, जब देश कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में है और उससे जंग लड़ रहा है. दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के चलते मरीजों को अस्पतालों में भर्ती होना पड़ा, जिसमें हर रोज हजारों मरीजों को जान गंवानी पड़ी. लॉन्च के वक्त रक्षा मंत्रालय ने कहा था कि इस दवा की मदद से कीमती जीवन को बचाने की उम्मीद है.

कैसे इस्तेमाल होगी दवा
इस दवा को कोरोना के इलाज में अन्य दवाओं का सहायक बताया जा रहा है, जिसका इस्तेमाल मुख्य इलाज में मदद करने के लिए किया जाता है. 2-डीजी दवा पाउडर के रूप में पैकेट में आती है, इसे पानी में घोल कर पीना होता है. बताया जा रहा है कि यह दवा सुबह-शाम लेनी होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed