22 सितंबर रात 9 बजे से 01 अक्टुबर तक पूर्ण लाकडाउन,अति आवश्यक सेवाओ को छोङ सभी सेवाए रहेगी बंद
संवाददाता – इमाम हसन
सूरजपुर– जिले मे कोरोना संक्रमण के बढते खतरे को देखते हुए जिला प्रशासन ने 22 सितंबर रात 9 बजे से 1 अक्टूबर तक पूरे जिले को कन्टेनमेंट जोन बनाने का आदेश जारी कर दिया है।जहां कन्टेन्मेंट जोन के दौरान लाकडाउन कि स्थिति रहेगी। ऐसे मे जिले के सभी सीमाए बंद रहेंगी। वही अति आवश्यक सेवाओ को छोङ सभी सेवाए बंद रहेगी। जहां पेट्रोल डिजल भी शासकिय वाहनो को दिया जाएगा। डेयरी जैसे कई आवश्य सेवाओ का समय भी निर्धारित कर दिया गया है। गौरतलब है कि जिले मे अब तक 1125 कोरोना मरीजो कि पहचान हुई है। जिनमे 591 मरीज ठीक हो चुके है और 528 मरीजो का ईलाज जारी है। वही छह संक्रमितो कि मौत हो चुकी है

