March 7, 2026

बड़ी खबर: IMA के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. केके अग्रवाल की कोरोना से मौत, एम्स में थे भर्ती

0
dr-k-k-aggarwal_1611807356

नई दिल्ली| देश में कोरोना का कहर जारी हैं, इसी बीच| इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और हार्ट केयर फाउंडेशन के प्रमुख एवं पद्मश्री डॉ. केके अग्रवाल(62) का सोमवार रात करीब 11.30 बजे कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया। वे पिछले कई दिन से एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती थे। तीन दिन पहले ही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था।

दो महीने पहले ही अग्रवाल ने वैक्सीन की दोनों खुराक भी ली थीं, लेकिन बीते माह वह संक्रमण की चपेट में आ गए। अग्रवाल को साल 2010 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था।डॉ. केके अग्रवाल को कोरोना संक्रमण के बाद एम्स के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। केके अग्रवाल ने अपने ट्विटर अकाउंट पर बीते 28 अप्रैल को जानकारी दी थी कि वह कोरोना संक्रमित हैं। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed