May 1, 2026

मिस यूनिवर्स बनीं मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा, पेशे से हैं इंजीनियर

0
andriya

नई दिल्ली। मैक्सिको की एंड्रिया मेज़ा ने मिस यूनिवर्स का 69वां खिताब अपने नाम किया है। पिछली विजेता जोजिबिनी तुंज़ी ने मेज़ा के सिर पर मिस यूनिवर्स का ताज सजाया। मेज़ा के पास सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की डिग्री है। इस समारोह की मेज़बानी मारियो लोपेज और अभिनेत्री ओलिवियो कुल्पो ने की। समारोह से पहले ‘मिस यूनिवर्स ऑर्गनाइजेशन’ की अध्यक्ष पाउला एम शुगार्ट ने कहा कि उन्होंने इस प्रतियोगिता को सुरक्षित बनाने के लिए महीनों तक योजनाएं बनाई हैं और इस समारोह में वही दिशा-निर्देशों का अनुसरण किया गया है,जो मेमफिस में नवंबर 2020 में मिस यूएसए के लिए आयोजित कार्यक्रम में लागू किए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *