April 24, 2026

कोरोना पॉजिटिव कैदी अस्पताल से फरार, सुरक्षा प्रहरी निलंबित… कैदी हत्या के आरोप में काट रहा था सजा

0
kaidi

 अंबिकापुर| अंबिकापुर के मेडिकल कालेज अस्पताल के कोविड वार्ड से हत्या के मामले के आरोपी के फरार होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद जेल अधीक्षक ने जहां सुरक्षा में तैनात प्रहरी को निलंबित कर दिया है तो वही पुलिस ने भी फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।


दरअसल संतोष यादव नाम के आरोपी को हत्या के आरोप में केंद्रीय जेल अम्बिकापुर में दाखिल किया गया था और इसके स्वास्थ परीक्षण के दौरान इसे कोरोना संक्रमित पाया गया था। ऐसे में आरोपी को मेडिकल कालेज अस्पताल के कोविड वार्ड में भर्ती कराया गया था और इसके सुरक्षा के लिए मनीष बंछोर नाम के सुरक्षा प्रहरी की ड्यूटी लगाई गई थी।,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *