April 25, 2026

लॉकडाउन में बेवजह सड़क पर घूमना पड़ेगा भारी, लगेगा 10 हजार का जुर्माना… आदेश जारी

0
lockdown

पेंड्रा। कलेक्टर नम्रता गांधी ने लॉकडाउन को लेकर नया आदेश जारी किया है। अब 12 मई से 15 मई तक गौरेला पेंड्रा मरवाही में पूर्ण रूप से तालाबंदी रहेगी, यानि की तीन दिन और पाबंदी जारी रहेगी। पहले यहां 12 मई तक लॉकडाउन का आदेश था। अति आवश्यक सेवाएं चालू रहेंगी। बेवजह घूमने, मॉर्निंग वॉक और इवनिंग वॉक, अनावश्यक आवाजाही करने वाले लोगों पर 10 हजार रूपए का चालान किया जाएगा। इसके अलावा जिले में अंतिम संस्कार एवं विवाह जैसे कार्यक्रमों में अनुमति के साथ अधिकतम 10 लोग ही शामिल हो सकेंगे।

GLIBS

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *