April 25, 2026

मुलायम सिंह की भतीजी संध्या हारी जिला पंचायत सदस्य का चुनाव

0
download (4)

उत्तर प्रदेश। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की भतीजी और पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव की बहन मैनपुरी की पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष संध्या यादव जिला पंचायत सदस्य का चुनाव हार गईं हैं। संध्या यादव ने मैनपुरी जिले के वार्ड नंबर 18 से भारतीय जनता पार्टी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ा और उन्हें समाजवादी पार्टी के प्रमोद यादव ने पराजित किया।

बीजेपी जिलाध्यक्ष प्रदीप चौहान ने बताया कि संध्या यादव जिला पंचायत की अध्यक्ष थीं और वह सपा के टिकट पर पिछला चुनाव जीती थीं, लेकिन बाद में बीजेपी में शामिल हो गईं और बीजेपी उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़ी लेकिन हार गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *