गांव के दबंगो का कोरोना पीड़ित परिवार पर जबर्दस्त आतंक,दबाव इतना कि पीड़ित परिवार की सिट्टी पिट्टी गुल
संवाददाता – कामिनी साहू
राजनांदगांव – जिले के छुरिया ब्लाक के गैंदाटोला थाना अंतर्गत ग्राम जयसिंगटोला का है जंहा पर गांव के ही कुछ दबंगो द्वारा एक कोरोना पीड़ित परिवार को बेवजह जबर्दस्त प्रताड़ित कर रहे है। जिससे परिवार काफी सहमा व घबराया हुआ है।विगत दिनों अचानक जयसिंग टोला निवासी कृषक धनेश राम साहू के परिवार को कोरोना होने की खबर गांव में फैली। तब धनेश राम साहू ने ऐहतियात के तौर पर अपने व अपने परिवार वालो का कोरोना टेस्ट करवाया। जब कोरोना रिपोर्ट आई तब धनेश राम साहू एवं उनकी पत्नी का रिपोर्ट निगेटिव आया। बाद में उनकी सुपुत्री ऋतु साहू का रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आया। फिर में ऋतु साहू को छुरिया के कोरेंनटाईन सेंटर में भर्ती किया गया। रितु साहू के कोरोना पॉजिटिव आने की खबर सुनते ही गांव के कुछ दबंगो के द्वारा ग्राम में जबर्दस्त चमाचम बैठक कर कृषक धनेश राम साहू पर कई मनगढ़ंत आरोप लगाए गए, उन पर बेवजह दबाब डाला गया व गांव में कोरोना बीमारी फैलाने, नियमो का उलंघन करने सहित कई अनेक आरोप लगाकर उन्हें पांच हजार रुपये के आर्थिक दंड भरने साथ ही आगामी समय आने वाले क्वांर नवरात्रि में शीतला मंदिर में पूजा पाठ कराकर गांव के शुद्धिकरण करने का जबर्दस्ती फरमान सुनाया गया। पांच हजार रुपये का बड़ा आर्थिक जुर्माना लगने तथा शीतला मंदिर में पूजा पाठ करवाने के फरमान के बाद पीड़ित परिवार काफी डरा सहमा हुआ व मानसिक रूप से काफी परेशान है। परिवार के मुखिया का कहना है कि उन्हें हमेशा गांव में ही रहना है व यही जिना मरना है तथा यदि उक्त मामले की शिकायत वे शासन प्रशासन में करते है तो ग्रामीणों द्वारा उसे बाद में फिर से परेशान किया जाएगा। इसलिए वे उक्त मामले की शिकायत अब तक कही नहीं किए है। गांव में दबंगो के प्रति दहशत इतनी है कि लोग ऐसे लोगो के खिलाफ मुंह खोलने से भी बच रहे है।
उक्त घटनाक्रम की खबर जब आस पास के गांव होते हुए मीडिया तक पहुंची व मीडिया द्वारा मामले को स्वतः संज्ञान लेते हुए जयसिंग टोला पहुंचे तो लोगो मे खलबली मच गई और लोग इस सम्बंध में मिडिया के सामने में कुछ भी बोलने से बचते रहे। गांव के कुछ लोगो के द्वारा लगातार मीडिया के गांव में पहुंचने की खबर छुरिया सहित जिले के कई बड़े नेताओं को दी गई व मामले को दबाने का हम पर बेवजह असफल प्रयास किया गया।

