रायपुर| वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री व पूर्व सांसद करुणा शुक्ला का कोरोना से निधन हो गया| आपको बता दें, रामकृष्ण केयर अस्पताल रायपुर में आज देर रात उनका निधन हुआ| आज बलौदाबाजार में उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा|
मेरी करुणा चाची यानी करुणा शुक्ला जी नहीं रहीं। निष्ठुर कोरोना ने उन्हें भी लील लिया।
राजनीति से इतर उनसे बहुत आत्मीय पारिवारिक रिश्ते रहे और उनका सतत आशीर्वाद मुझे मिलता रहा।
ईश्वर उन्हें अपने श्रीचरणों में स्थान दें और हम सबको उनका विछोह सहने की शक्ति। pic.twitter.com/gumLKp0Lfq