April 29, 2026

कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कट्टा दिखाकर ब्लेड से किया हमला,व्यापारियों में मचा हड़कंप

0
IMG-20200919-WA0001

संवाददाता – सोमनाथ साहू


भिलाई –  सुपेला थाना क्षेत्र सुपेला आकाशगंगा में एक कपड़ा व्यापारी पर दिनदहाड़े बदमाशों ने कट्टा दिखाकर ब्लेड से हमला कर दिया। इस घटना से आकाशगंगा के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। व्यापारी घायल को लेकर रिपोर्ट कराने थाना पहुंचे। पुलिस ने फैशन स्क्वायर दुकान संचालक कपिल चेलानी को पहले अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद रिपोर्ट दर्ज की। पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुट गई। इधर आकाशगंगा के व्यापारी थाना पहुंच गए। पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सुपेला थाना पुलिस ने बताया कि आकाशगंगा हिमालय कॉम्प्लेक्स में कपिल चेलानी फैशन स्क्वायर नाम से कपड़ा दुकान है। दोपहर में बाइक सवार दो युवक पहुंचे। नकाबपोश दुकान में घुस गए। इधर संचालक कपिल ग्राहकों से डील कर रहा था। बदमाश बाइक खड़ी की और धड़ाधड़ दुकान में घुस गए। ग्राहको से कहा कि बाहर जाइए मालिक से कुछ बात करनी है। ग्राहक बाहर निकले। बदमाश ने तत्काल जेब से कट्टा निकाल लिया। दूसरा युवक कपिल पर ब्लेड से ताबड़तोड़ हमला कर दिया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *