March 10, 2026

VIDEO: IPL2021 के मैच में चल रहे सट्टा पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 19 लाख रुपये से अधिक का सट्टा पट्टी बरामद

0
IMG_20210420_140828

जगदलपुर| जगदलपुर में आईपीएल के मैच में सट्टे का दाॅव लगाकर खेलाने वाले सटोरिये पर कोतवाली पुलिस ने कार्यवाही करने में सफलता हासिल की हैं।

देखें वीडियो:

जानिए पूरा मामला:

पुलिस को सूचना प्राप्त हुआ था कि रेल्वे कालोनी जगदलपुर में किसी व्यक्ति के द्वारा चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आईपीएल 20-20 मैच में मोबाईल फोन के आॅनलाईन तरीका से रूपये का दाॅव लगाकर सट्टा खेला रहा है । सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  दीपक कुमार झा, अति. पुलिस अधीक्षक ओम प्रकाश शर्मा के मार्गदर्शन एवं नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार के पर्यवेक्षण में रेड कार्यवाही हेतु थाना प्रभारी कोतवाली एमन साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर दर्शित स्थल पर रेड कार्यवाही किया गया ।

रेड कार्यवाही के दौरान शिवानंद सागर उर्फ शिवा को रेल्वे कालोनी जगदलपुर के एक मकान में चेन्नई सुपर किंग और राजस्थान राॅयल के मध्य हो रहे आईपीएल 20-20 मैच में मोबाईल फोन के माध्यम से दाॅव लगाकर सट्टा खेलते रंगे हाथ पकड़ा गया। जिसके पास से मौके पर 20,200/- रूपये नगद, 2 मोबाईल, 1 एलईडी टीवी, 2 रिमोट, एक रजिस्टर जिसमें मैच के लेन-देन का हिसाब किताब, सट्टा पट्टी 19,68,000/- रूपये लेख है, मौके से बरामद कर जप्त किया गया ।

गिरफ्तार आरोपी शिवानंद सागर के विरूद्व धारा – 4 (क) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्व कर मामले में गिरफ्तार कर कार्यवाही किया गया है|

बाइट : हेमसागर सिदार (नगर पुलिस अधीक्षक)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed