April 26, 2026

छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, कोरोना मरीजों के इलाज के लिए रिटायर्ड और निजी चिकित्सकों, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ की ली जाएंगी सेवाएं

0
bhupesh

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने बड़ा फैसला किया हैं बता दें, कोरोना संक्रमितों के इलाज के लिए अब रिटायर्ड और निजी चिकित्सकों, नर्स व पैरामेडिकल स्टाफ की संविदा दर पर ली जा सकेंगी सेवाएं।

मुख्यमंत्री भूपेश ने लॉकडाउन के मद्देनजर जनसुविधा की दृष्टि सेे कलेक्टरों को अहम दिशा-निर्देश दिये हैं।आपको बता दें, अब पीडीएस दुकानें खुलेंगी, टोकन सिस्टम से खाद्यान्न बाटा जा सकेगा।

वहीं स्ट्रीट वेन्डर्स को कालोनियों और मोहल्लों में डोर-टू-डोर सब्जी बेचने की अनुमति होगी। गांव से कोई किसान सब्जी लाकर शहर की कॉलोनियों और मुहल्लों में बेचना चाहे तो उसे अनुमति होगी साथ ही दूध की होम डिलिवरी भी हो सकेगी।

जल्द खुल सकेंगे बैंक

बैंक खोलने की अनुमति अब शर्तों पर मिलेगी। बता दें, शर्त ये कि बैंक के अधिकारी-कर्मचारी सिर्फ बैंकिंग सेवा से संबंधित कार्याें का निष्पादन कर सकेंगे लेकिन यहां बैंक पब्लिक डिलिंग की अनुमति नहीं होगी।

वहीं एटीएम को चौबीसों घंटे क्रियाशील रखने के लिए बैंक से राशि निकालकर एटीएम में फीड की जा सकेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *