March 11, 2026

माना कैंप निवासियों के लिए अच्छी खबर, होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को आसानी से मिल सकेगा ऑक्सीजन सिलेंडर

0
download (3)

रायपुर। देश प्रदेश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना के दूसरे लहर ने तांडव मचा रखा है। आपको बता दें, लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों के आंकड़ों में वृद्धि हो रही है, वहीं मौत का आंकड़ा भी चौंकाने वाला सामने आ रहा है।

इसी बीच राजधानी स्थित नगर पंचायत माना कैंप के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दरअसल, विवेकानंद सेवा समिति तथा यंग ग्रुप माना कैंप के द्वारा होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना पॉजिटिव मरीजों को ऑक्सीजन सिलेंडर पहुंचाया जा रहा है।

यदि किसी को भी आपातकाल की स्थिति में ऑक्सीजन सिलेंडर की आवश्यकता हो तो इन नंबरों पर संपर्क करके ऑक्सीजन सिलेंडर जल्द से जल्द मंगवाया जा सकता है। आपको बता दे कि बीते दिनों माना कैम्प के निवासी कोरोना पॉजिटिव होने के वजह से उस मरीज को माना कोविड अस्पताल में भर्ती नही किया गया, जिसके बाद से विवेकानंद सेवा समिति और यंग ग्रुप के कार्यकर्ताओ ने जिम्मेदारी का पीड़ा उठाया है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed