March 11, 2026

अब शादी के कार्ड पर लिखनी होगी दूल्हा-दुल्हन की जन्मतिथि

0
images (1)

राजस्थान| राजस्थान सरकार ने बाल विवाह को रोकने के लिए एक सख्त कदम उठाया है। बता दें, सरकार के नए आदेश के अनुसार अब शादी के कार्ड पर दुल्हा और दुल्हन दोनों की जन्म तिथियों को छापा जाना जरूरी है।

राज्य सरकार ने आदेश दिया है, कि दुल्हा और दुल्हन के शादी के कार्ड पर अब से उन दोनों की जन्म तिथियों को भी छापा जाएगा और इसके लिए जोड़े के जन्म प्रमाण पत्र की कॉपी प्रिंटिंग प्रेस को दी जाएगी।सरकारी आदेश की माने तो कहा गया है कि अधिकारियों की मदद से लोगों को यह बताना चाहिए कि बाल विवाह एक अपराध है और इसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। लोगों को इसके प्रति जागरुक करने की भी जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed