March 10, 2026

प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक पोस्ट से नाराज भाजयुमो ने एसपी के नाम सौंपा ज्ञापन,कांग्रेस नेता पर एफआईआर दर्ज कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग

0
IMG-20200917-WA0015

रायपुर – भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन सौंपा। भाजयुमो जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में जिला महामंत्री द्वेय सचिन मेघानी व अमित मैशेरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्म दिन पर कांग्रेस नेता सोना राव द्वारा सोशल मीडिया पर बधाई देने के बहाने देश के प्रधानमंत्री के लिए आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर पुलिस अधीक्षक के नाम ज्ञापन दिया। भाजयुमो ने एफआईआर दर्ज करने एवं कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं।भाजयुमो के जिला अध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए सोशल मीडिया पर कांग्रेस नेता द्वारा किया गया आपत्तिजनक पोस्ट घ्रणित व दूषित मानसिकता को दिखाता हैं। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री के लिए इस प्रकार की हरकत और ऐसी मानसिकता को भाजयुमो बिल्कुल बर्दास्त नहीं करेगी। समय रहते यदि उचित कार्रवाई नहीं की जाती हैं तो हम आन्दोल करने मजबूर होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed