March 6, 2026

बाप-बेटी का रिश्ता शर्मसार, अपनी हीे बेटियों से शारीरिक शोषण करने वाला पिता गिरफ्तार

0
crime

मुंबई। नवी मुंबई के बेलागंज क्षेत्र में रिश्तों का शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने एक हैवान पिता को गिरफ्तार किया है। पिता अपनी दो मासूम बच्चियों को अपनी हैवानियत का शिकार बनाता था। बड़ी बेटी के साथ वह दुष्कर्म करता था तो वहीं छोटी बेटी के साथ छेड़खानी किया करता था। बेटियों ने पुलिस को आपबीती सुनाई है।

पुलिस ने पिता को गिरफ्तार कर लिया है। हैवान पिता दोनों को धमकी देता था कि यदि किसी को बताया तो जान से मार दूंगा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक बच्ची के दिए बयान के आधार पर केस दर्ज किया गया है और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed