सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ अधिकारी और दलाल रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार, ACB ने की कारवाही
रायपुर – एसीबी ने आज जनपद पंचायत अकलतरा में सब इंजीनियर के पद पर पदस्थ अधिकारी और दलाल को ₹20000 रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक अकलतरा निवासी राजेश कुमार कोसले की पत्नी पूर्व पंचायत के कार्यकाल के दौरान मुड़ पार गांव की सरपंच थी। इस दौरान पंचायत के तहत होने वाले कार्य के मूल्यांकन रिपोर्ट बनवाने के लिए जनपद पंचायत अकलतरा के उप अभियंता सुमित राजपूत के पास गया था लेकिन पीड़ित का संपर्क दलाल राजकुमार रात्रि से हुआ ।इसके बाद अधिकारी सुमित राजपूत ने मूल्याकन का रिपोर्ट बनाने की आवाज में ₹40000 रिश्वत की मांग की थी। इस मामले की सूचना राजेश कोसले ने बिलासपुर एसीबी को दी।एसीबी की टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पूरा जाल बिछाया और पहले किस्त की राशि ₹20000 लेते उप अभियंता सुमित राजपूत और दलाल राजकुमार रात्रे को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई एसीबी के चीफ आरिफ शेख दिशा निर्देश पर हुई है।

