March 10, 2026

स्पा केंद्रों में गोलीबारी, 4 महिलाओं समेत 8 लोगों की मौत, एक हिरासत में

0
download (69)

जॉर्जिया| पूरा मामला अमेरिका के जॉर्जिया का हैं, जहाँ तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी की खबर मिली है। मिली जानकारी के अनुसार जॉर्जिया के अटलांटा में स्थित तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी हुई, जिसमे चार महिलाओं समेत आठ लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय पुलिस और अमेरिकी मीडिया ने इस बात की पुष्टि की है।

अटलांटा पुलिस ने बताया कि उन्हें पिडमॉन्ट रोड पर गोल्ड मसाज स्पा में एक डकैती की खबर मिली थी। जब हम वहां पहुंचे, वहां तीन लोगों के शव मिले। अटलांटा के पुलिस प्रमुख रोडनी ब्रायंट का कहना है कि पुलिस टीम जब गोल्ड मसाज स्पा में थी, तभी एक और कॉल आया। इस कॉल के जरिए खबर दी मिली कि एरोम थैरेपी स्पा में गोली चली है और इस हादसे में एक शख्स की मौत हो गई है।

इसके अलावा चेरोकी काउंटी मसाज पार्लर में हुई गोलीबारी से चार लोगों की मौत हो गई। अटलांटा पुलिस विभाग ने जानकारी दी कि यहां तीन स्पा केंद्रों में गोलीबारी की गई है, जिसमें आठ लोगों की मौत हो गई है। 

मृतकों में चार महिलाएं हैं, जो एशियाई मूल की दिखती हैं। मामले में पुलिस ने चेरोकी काउंटी मसाज पार्लर के पास संदिग्ध बंदूकधारी 21 साल के रॉबर्ट आरोन लॉन्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है|

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed