April 25, 2026

हैवानियत की हद पार: लॉकडाउन में 14 साल के भाई ने 12 साल की बहन से किया दुष्कर्म, आठ माह की हुई गर्भवती तो फुटा भांडा

0
download (67)

हरियाणा| लॉकडाउन के दौरान एक नाबालिग ने अपनी नाबालिग बहन के साथ कई माह तक दुष्कर्म किया, जिससे वह आठ माह की गर्भवती हो गई है। अब परिजनों को इस बारे में पता चला तो उसे नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया, जहां से चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है। मामला हरियाणा के जींद जिले का है।

उधर, महिला थाना पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शहर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 12 वर्षीय बेटी के साथ लॉकडाउन के दौरान उसके 14 वर्षीय बेटे ने कई बाद दुष्कर्म किया, जिससे बेटी गर्भवती हो गई। जब उसने बेटी की जांच करवाई तो पता चला कि वह आठ माह की गर्भवती है।

महिला थाना प्रभारी गीता देवी ने बताया कि महिला की शिकायत पर उसके नाबालिग बेटे के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करने के बाद जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *