April 26, 2026

छत्तीसगढ़ के इस जिलें में हुआ भीषण सड़क हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटने से 2 की मौत,10 घायल

0
images (6)

धमतरी| धमतरी जिले के पुलिस अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि अर्जुनी थाना क्षेत्र के संबलपुर गांव के निकट बस पलटने से बस चालक शेख इमामुद्दीन (46) और परिचालक आशिफ कुरैशी (33) की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री घायल हो गए हैं। 

रविवार को एक निजी यात्री बस रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना हुई थी। इस बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। बस जब संबलपुर गांव के करीब थी तब वह अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में चालक और परिचालक की मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को मौके पर रवाना किया गया तथा शवों और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अभी तक की जांच में जानकारी मिली है कि टायर के अचानक फटने के कारण यह दुर्घटना हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *