March 11, 2026

बड़ी खबर: पुलिस मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने किया ग्रामीण का कत्ल, इलाके में नक्सली गतिविधि तेज!

0
IMG_20210310_150134

धमतरी। नगरी-सिहावा के वनांचल गांवों में लाल आतंक बढ़ता जा रहा है। नक्सलियों ने फिर एक ग्रमीण की जान ली है। मुखबिरी के शक में नक्‍सलियों ने नगरी ब्लॉक के गादुलबाहरा ग्राम के एक ग्रामीण की हत्‍या कर दी है। 

बीते लगभाग 4 माह में नक्सलियों द्वारा मुखबिरी के शक के आधार पर 4 युवकों की जान ली जा चुकी है। मिल जानकारी के अनुसार 9-10 मार्च की रात कुछ नक्सली ग्राम गादुलबाहरा पहुंचे थे, जहाँ एक ग्रामीण को मुखबिरी के शक के आधार पर सीतानदी दलम के नक्सलियों ने बस्ती के आंगनबाड़ी के सामने बीते रात लगभग 12:00 बजे गला घोंटकर हत्या कर दी।

मृतक का नाम प्रहलाद मरकाम बताया जा रहा है,जोकि अपने पिता के स्वर्गवास हों जाने के कारण गांव आया था। एएसपी मनीषा ठाकुर ने बताया कि खल्लारी थान क्षेत्र के ग्राम गादुलबाहरा में एक युवक को जान से मार दिया गया है। मौके पर पुलिस पहुँच गई और आसपास सर्चिंग की जा रही है। फ़िलहाल पुलिस के द्वारा आगे की कार्रवाई की जा रही है।

100 से ज्यादा नक्सली मौजूद

गोपनीय सूत्र ने बताया कि सिहावा नगरी के क्षेत्र के आसपास लगभग 100 से भी ज्यादा नक्सलियों की होने की बात सामने आई है। गोबरा,गोरागांव, पंडरीपानी, चंदनबाहरा, उजरावन,पेण्ड्रावन क्षेत्रों में नक्सली एक्टिव है। वही गरियाबंद से लगे हुए सीमा के पास गांव में अस्थाई कैंप लगाकर रह रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed